Dehradun: एक रात में प्रेमनगर पुल हुआ खस्ताहाल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, वीडियो में देखें

भारी बारिश के चलते देहरादून के प्रेमनगर में मुख्य मार्ग का पुल टूट गया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने मार्ग खुलवाने के लिए काम शुरू कर दिया है। जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 September 2025, 12:04 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदियों में आई तेज बहाव की वजह से जगह-जगह तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में भी भारी बारिश ने संकट की स्थिति पैदा कर दी है।

प्रेमनगर में पुल धराशायी, मुख्य मार्ग बंद

देहरादून से पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर प्रेमनगर के उत्तरांचल लॉ कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग का पुल पानी के तेज बहाव के कारण टूटकर धराशायी हो गया है। पुल के टूटते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

देहरादून में मौसम की मार: बादल फटने से अफरा-तफरी, प्रशासन रेस्क्यू में जुटा

यह पुल क्षेत्र के लिए एक अहम संपर्क मार्ग था, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल टूटने से वाहन आवागमन ठप हो गया है और लोगों को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

पुल टूटने के कारण मुख्य मार्ग दोनों तरफ से बंद हो गया है। इससे वहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने मार्ग खुलवाने के लिए मशीनों के साथ कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

देहरादून में देर रात तबाही: मसूरी में मजदूर की मौत, कई होटल और दुकानें बर्बाद, 100 लोगों का रेस्क्यू

प्रशासन की चेतावनी और बचाव कार्य

प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सचेत किया है कि वे इस क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें। पुल टूटने से आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते हैं। बचाव और सुधार कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Location :