MP में टूटा 50 साल पुराना ब्रिज, 4 लोग बाइक समेत नीचे गिरे; 10 घायल, MPRDC की बड़ी लापरवाही
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बरेली तहसील के नयागांव में 50 साल पुराना एक पुल गिर गया। पुल के नीचे काम कर रहे 10 लोग घायल हो गए, जिनमें आठ मज़दूर शामिल हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे भोपाल के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।