देहरादून के कॉलेजों तक पहुंचे दिल्ली के सिद्धू गैंग के तार: महंगे शौक के लिए छात्र बने नशे के सौदागर, 6 गिरफ्तार

Dehradun Drug Racket: देहरादून में दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 पैडलर गिरफ्तार, जिनमें BBA और होटल मैनेजमेंट के 4 छात्र शामिल। 44.61 ग्राम MDMA बरामद। कॉलेजों में नशे की सप्लाई का हुआ बड़ा खुलासा। जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 September 2026, 10:04 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने आए छात्र जब महंगे शौक और आसान पैसों के लालच में पड़े, तो उन्होंने अपराध की दुनिया का रास्ता चुन लिया। देहरादून पुलिस की एएनटीएफ (ANTF) और राजपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कुख्यात 'सिद्धू गैंग' के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने शहर में नशे का जाल फैलाने वाले छह पेडलरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से चार आरोपी छात्र हैं, जो बीबीए (BBA), बीएससी और होटल मैनेजमेंट जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।

शहंशाह रिजॉर्ट और सहस्रधारा रोड पर छापेमारी

एसपी सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली का सिद्धू गैंग देहरादून के शैक्षणिक संस्थानों में नशा सप्लाई कर रहा है। इसके बाद राजपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।

तलाक मांगने पर मिली मौत! देहरादून में पत्नी की हत्या कर शातिर पति रफूचक्कर, जानिए इस हत्याकांड का हैरान करने वाला सच

पहली कार्रवाई ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाह रिजॉर्ट के पास हुई, जहां एक लग्जरी सफेद कार से चार आरोपियों को दबोचा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई सहस्रधारा रोड हेलीपैड के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 44.61 ग्राम एमडीएमए (MDMA) कमर्शियल ड्रग्स बरामद की है।

पंजाब, दिल्ली और यूपी से लाते थे माल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गैंग के लिए काम करते थे। अपने महंगे शौक और अय्याशी पूरी करने के लिए ये छात्र नशा तस्करी के धंधे में उतरे थे। वे या तो गैंग के एजेंटों से देहरादून में ही माल डिलीवरी लेते थे या फिर खुद पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाकर थोक में एमडीएमए ड्रग्स लाते थे। इसके बाद इस महंगी ड्रग्स को देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों और हॉस्टलों में साथी छात्रों को दोगुने-तिगुने दामों पर सप्लाई करते थे।

मुख्य सप्लायर भव्य करासी की तलाश तेज

गिरफ्तार आरोपियों में वेदांत चौहान, रचित शर्मा, चिराग रस्तोगी, अभिषेक थापा, वैभव ममगाईं और श्रीकांत ममगाईं शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन पेडलरों को भव्य करासी नाम के व्यक्ति ने नशा सामग्री उपलब्ध कराई थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पत्नी को गोली मार पति ने खुद पुलिस को किया फोन, बोला- ‘काम हो गया’

सभी आरोपियों पर राजपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Location :  Dehradun

Published :  24 September 2026, 10:04 AM IST

Related News

Advertisement