देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पत्नी को गोली मार पति ने खुद पुलिस को किया फोन, बोला- ‘काम हो गया’

देहरादून के क्लेमेनटाउन में पति ने 26 वर्षीय पत्नी काजल की गोली मारकर हत्या की। वारदात के बाद आरोपी धीरज ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की बात कबूली और फरार हो गया। जानिए इस खौफनाक हत्याकांड की पूरी खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 September 2026, 1:57 PM IST
google-preferred

Dehradun: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। सुबह करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें धीरज पंवार नाम के शख्स ने ठंडे दिमाग से कहा कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

इसके तुरंत बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम ने फोन की लोकेशन ट्रेस कर छानबीन शुरू की।

कमरे का दरवाजा खोलते ही उड़े होश

कॉल लोकेशन के आधार पर जब क्लेमेनटाउन थाना पुलिस सुभाष नगर, ईदगाह रोड स्थित एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे में 26 वर्षीय काजल (पत्नी धीरज पंवार) मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

देहरादून में इंसानियत शर्मसार: मारपीट के बाद दिया तीन तलाक, फिर बहनोई से हलाला का दबाव, सलाखों के पीछे पहुंचा सिरफिरा पति

शुरुआती फॉरेंसिक और पुलिस जांच में सिर में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। फील्ड यूनिट ने मौके से खून के नमूने, कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी की रहने वाली थी और पति धीरज के साथ यहां रह रही थी। पास में ही रहने वाले मृतका के भाई अभिषेक ने बताया कि बीते कई दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद चल रहा था।

दिल्ली हादसे से सहमा देहरादून: 21 जर्जर मकान बने टाइम बम; खाली कराने में छूटे प्रशासन के पसीने

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी धीरज पंवार की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं और हत्या में इस्तेमाल किए गए अवैध असलहे का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Location :  Dehradun

Published :  21 September 2026, 1:57 PM IST

Related News

Advertisement