उपद्रवियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी, बोले- कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों को सरकार कड़ी कार्रवाई के साथ रोकेंगी। दशहरा जैसे पर्वों पर शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 September 2025, 11:57 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राज्य में पर्व-त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि वे भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें।

बुराई और आतंक के दहन का पर्व दशहरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। हम इसे शांति और सौहार्द का त्योहार बनाना चाहते हैं।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और हिंसा के मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी ने किया खास पॉडकास्ट लॉन्च, साझा की अनकही बातें

उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा

दरअसल, शुक्रवार रात मुख्यमंत्री योगी ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती बरतने से ही प्रदेश में शांति बनी रहेगी।

ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर

सीएम योगी ने प्रदेश के 57,000 ग्राम प्रधानों और सदस्यों से वर्चुअल संवाद करते हुए ‘विकसित यूपी@2047’ के विजन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सब विकसित हों। उन्होंने गर्व से बताया कि कई ग्राम पंचायतें पहले से ही विकास के कार्यक्रम चला रही हैं।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान का हाईवोल्टेज ड्रामा, पीआरडी जवान पर दिखाई धौंस

यूपी की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव

योगी आदित्यनाथ ने 2016-17 की तुलना में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी देश में सातवें-आठवें स्थान पर थी। उस समय प्रति व्यक्ति आय मात्र 43,000 रुपये थी। आज, आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी बढ़कर 35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में आर्थिक विकास की गति जारी है और इसके लिए आधारभूत इकाइयों के मजबूत होने की जरूरत है।

 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 27 September 2025, 11:57 AM IST