हिंदी
महिलाओं को किया गया जागरूक
Prayagraj: पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के तहत एक प्रभावी महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
नगर जोन के थाना कर्नलगंज में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों – बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज एवं सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
Anupama serial Update: अनुपमा सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, शाह हाउस में मचेगा हंगामा
इस अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी गई। गुड टच और बैड टच की पहचान, आपात स्थिति में क्या करें, तथा सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका और आत्मरक्षा तकनीकों की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आत्मविश्वास और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।
Dussehra 2025: कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरी डिटेल
इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही:
सभी अधिकारी थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज से संबद्ध थे और उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुए बालिकाओं को जागरूक किया। "मिशन शक्ति 5.0" के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
Location : Prayagraj
Published : 24 September 2025, 12:21 PM IST
Topics : crime news Prayagraj Crime prayagraj news UP News