हिंदी
नौतनवा को सीओ का पद खाली (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: भारत- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे नौतनवा तहसील के पुलिस सर्किल (CO) का पद स्थायी रूप से पखवाड़े भर से अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रहा है।अस्थाई तौर पर फरेंदा के CO अनिरुद्ध कुमार (PPS) पटेल को नौतनवा का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है।
भारत -नेपाल बॉर्डर क्षेत्र पर अवैध गतिविधियों, तस्करी, घुसपैठ,सोनौली सीमा पर जाम की स्थिति आदि मुद्दों को रोकने के लिए इस क्षेत्र में स्थायी पुलिस CO का होना अति महत्वपूर्ण है,ताकि अवैध गतिविधियों के साथ फरियादियों के समस्यायों का भी समय से निस्तारण हो सके।
नौतनवा पुलिस सर्किल (CO) का चूंकि भारत नेपाल सीमा के आखिरी छोर का तहसील है, ऐसे में इस अति संवेदनशील क्षेत्र में पखवाड़े भर से ज्यादा समय से सीओ पुलिस का पद अतिरिक्त प्रभार के भरोसे कार्य चलाना, बड़ा सवाल खड़ा करता है। फरेंदा के CO अनिरुद्ध पटेल नौतनवा पुलिस सर्किल का चार्ज देख रहे। फरेंदा से नौतनवा की दूरी लगभग 45 किलोमीटर से ऊपर है ऐसे में किसी बड़ी घटना के होने पर पहुँचने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
नौतनवा में इससे पहले CO रहे अंकुर गौतम का तबादला महराजगंज सदर में हो जाने के बाद से ही यह पद स्थाई रूप से खाली चल रहा।जबकि ये क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा व अन्य कारणों से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
डाइनामाइट न्यूज के साथ बातचीत में CO फरेंदा अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि उन्हें नौतनवा का अतिरिक्त चार्ज मिला है। दैनिक ऑफिशियल कार्य प्रतिदिन हो रहा। एक दिन फरेंदा एक दिन नौतनवा कार्यालय पर जाते है। इस बीच कोई भी घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुँच आवश्यक दिशा -निर्देश व कारवाई की जाती है।
Location : Maharajganj
Published : 29 April 2026, 6:03 PM IST