Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर लौटेगी बारिश, इस दिन से मिलेगी गर्मी से राहत

सितंबर की शुरुआत में बारिश कमजोर रही और उमस बढ़ी। गोरखपुर में गुरुवार को राहत भरी बारिश हुई। मौसम विज्ञानी ने 15 सितंबर से मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है। आगरा में साफ आसमान, कानपुर में शुष्क मौसम और अमेठी में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 September 2025, 7:51 AM IST
google-preferred

Lucknow: सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन पहले दस दिन में वर्षा उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। छिटपुट वर्षा के बीच बादल और धूप की कशमकश ने उमस बढ़ा दी। हालांकि गुरुवार को दिन में हल्की और रात में तेज बारिश से लोगों को राहत मिली।

15 सितंबर से भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर से मध्यम से भारी वर्षा तक की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब क्षेत्र बन रहा है, जो अगले तीन दिनों में झारखंड और बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। इससे बारिश का क्रम शुरू होगा।

आज राधाकृष्णन लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, क्या जगदीप धनखड़ भी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?

सितंबर का औसत और अब तक की स्थिति

सितंबर में औसत वर्षा का मानक 220.7 मिमी है। अब तक 80 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शेष बारिश महीने के बचे 20 दिनों में पूरी हो सकती है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत

वर्तमान मौसम का कारण

फिलहाल मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र असर डाल रहा है। गोरखपुर से यह प्रणाली थोड़ी दूर होने से बारिश की स्थिति बन रही है, लेकिन खुलकर प्रभाव नहीं दिख रहा।

मुंबई-इलाहाबाद के बाद गुजरात में भी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

तापमान और उमस की स्थिति

धूप कमज़ोर रहने के कारण दिन का तापमान गिरकर 29.2 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड होने से शाम को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। आर्द्रता 97 प्रतिशत तक पहुंची, जिससे उमस और असहजता बनी रही। अगले दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा।

आगरा का मौसम

शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। वर्षा के आसार नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

नेपाल के राष्ट्रपति भवन में रातभर चली बैठक, जानें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस समेत दिग्गज लोगों ने क्या फैसला लिया?

कानपुर का मौसम

कानपुर में आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ हीट इंडेक्स भी बढ़ेगा।

अमेठी का मौसम

ऐश्वर्या राय बच्चन के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, AI और डीपफेक पर रोक

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

 

Location :