उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, दिल्ली-UP में शीतलहर का अलर्ट; जानें आज का न्यूनतम तापमान
उत्तर और मध्य भारत में ठंड और घने कोहरे का असर तेज हो गया है। IMD के मुताबिक दिल्ली, यूपी और एमपी में शीतलहर व घने कोहरे का अलर्ट है, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।