भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सख्ती, DIG ने दिए कड़े निर्देश; चुनाव से पहले बॉर्डर पर चौकसी तेज

सोनौली सीमा पर गोरखपुर रेंज के डीआईजी ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन, एसएसबी और इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ बैठक कर बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 April 2026, 7:47 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सोनौली सीमा पर गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चन्नप्पा ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की गतिविधियों को बारीकी से देखा और वहां मौजूद अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

सुरक्षा एजेंसियों के साथ अहम बैठक

डीआईजी ने जिला प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बॉर्डर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने, हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

CCTV और पेट्रोलिंग पर विशेष जोर

डीआईजी ने बॉर्डर पर लगे CCTV कैमरों की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मूवमेंट पर नजर रखी जाए। इसके साथ ही SSB को पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी तरह की तस्करी या अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

Maharajganj News: सोनौली में कैण्डल मार्च, दिवंगत अभिषेक मद्धेशिया को श्रद्धांजलि और न्याय की मांग तेज

चुनाव को लेकर बढ़ी सतर्कता

बताया जा रहा है कि यह दौरा देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ऐसे समय में बॉर्डर एरिया को संवेदनशील माना जाता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं।

प्रशासन ने क्या कहा

इस दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह दौरा रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर तस्करी का बड़ा खेल, सिस्टम पर उठे सवाल; आखिर क्या है पूरा माजरा?

तस्करी रोकने पर फोकस

अधिकारियों ने यह भी बताया कि बॉर्डर पर तस्करी को रोकने के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। सूचना साझा करने और संयुक्त कार्रवाई के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरे के दौरान एडीशनल एसपी, सीओ, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बॉर्डर क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग जारी है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Location :  Maharajang

Published :  9 April 2026, 7:47 PM IST

Advertisement