महराजगंज पहुंचे मंडलायुक्त और डीआईजी, ऑपरेशन कन्विक्शन को और धारदार बनाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” को और अधिक प्रभावी रूप में क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना न्याय व्यवस्था की साख के लिए जरूरी है। इससे पीड़ितों को न सिर्फ त्वरित न्याय मिलेगा, बल्कि समाज में अपराध के खिलाफ कानून का खौफ भी स्थापित होगा।