हिंदी
Mainpuri: मैनपुरी में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस को देखते ही आरोपी और उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
कुरावली थाना क्षेत्र के मंडी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल अपनी पुलिस टीम के साथ एक वारंटी को पकड़ने के लिए गांव इमलिया पहुंची थी। पुलिस जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार करने लगी, तभी वहां मौजूद उसके परिजन और कुछ ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम के साथ हाथापाई की गई और एक दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई।
Mainpuri News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ खुलेआम सड़कों पर घूम रहा था युवक, जानें आगे फिर क्या हुआ
पुलिस के अनुसार वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पक्ष ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और वारंटी समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस घटना के बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mainpuri News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ खुलेआम सड़कों पर घूम रहा था युवक, जानें आगे फिर क्या हुआ
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Mainpuri
Published : 15 March 2026, 12:53 PM IST
Topics : Attack mainpuri Police Action UP News warranty