हिंदी
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल (Img- AI)
Varanasi: धर्मनगरी वाराणसी में पुलिसिंग और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने के मकसद से पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फेरबदल किया है। काशी जोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) गौरव बंशवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में तुरंत बदलाव कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद से ही वाराणसी के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के तहत कुल 6 उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। इनमें से 3 अधिकारियों की तैनाती रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है, जबकि 3 अन्य का समायोजन के आधार पर तबादला हुआ है। लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल्प शांडिल्य को अब महमूरगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अस्सी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी को नगवां भेजा गया है और नगवां चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह को अस्सी का नया प्रभारी बनाया गया है।
अन्य प्रमुख बदलावों में सोनिया चौकी प्रभारी रहे विवेक सिंह को लहुराबीर भेजा गया है, जबकि थाना चौक में तैनात सौरभ शाही को सोनिया चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महमूरगंज के निवर्तमान चौकी प्रभारी अनुज सिंह को थाना लक्सा में स्थानांतरित कर दिया गया है।
डीसीपी गौरव बंशवाल ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि शहर की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आम जनता तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने की दिशा में यह कदम बेहद कारगर साबित होगा।
Location : Varanasi
Published : 19 September 2026, 12:56 PM IST