हिंदी
गोरखपुर पुलिस का एक्शन
Gorakhpur: जनपद गोरखपुर में अपराधों पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में विशेष टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार शर्मा एवं मदन शर्मा के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 431/2025 के तहत की गई, जिसमें धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) व 105 बीएनएस का अभियोग शामिल है।
घटना की विवेचना में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूर्व में संपत्ति विवाद को लेकर वादिनी के पति को जान से मारने की धमकी दी थी। अभियुक्तों ने गाली गलौज व झगड़ा कर लात-घूसों से वादिनी के पति की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस संगीन मामले में तेजी से न्याय की उम्मीद जगाई है।
1. संतोष कुमार शर्मा, पुत्र हरिद्वार शर्मा, निवासी जेल रोड गीता वाटिका थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
2. मदन शर्मा, पुत्र स्व0 बांसरोपन शर्मा, निवासी ग्राम दहियावा मिस्पिल्टी चौक छपरा थाना टाउन जनपद छपरा बिहार, वर्तमान में आवास विकास कालोनी जाहिद मियाँ का पोखरा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर में ठहरे हुए थे।
गिरफ्तारी की टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, उ0नि0 रविन्द्र नाथ चौबे व कां0 विकास कुमार सोनी शामिल रहे, जिन्होंने घटना का संपूर्ण अध्ययन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
गोरखपुर: 2014 में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 7 वर्षों का सश्रम कारावास
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में राहत की लहर दौड़ गई है और एक बार फिर यह साबित हो गया है कि अपराधियों के लिए अब कहीं भी जगह नहीं है।
Location : Gorakhpur
Published : 11 September 2025, 8:04 PM IST
Topics : 'Rashtra Raksha Sutra Bandhan' festival organized at Gorakhpur SSB headquarters murder Police revealed uttar pradesh