हिंदी
महराजगंज में महिला के साथ दुष्कर्म (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महिला की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, छह अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी के चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें - Maharajganj News: लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में जुटे युवा, कई दिनों से जारी है अभियान
महिला का आरोप है कि घटना के बाद युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारकर खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें - Maharajganj News: सोशल मीडिया पर युवक को शोहरत पाने की सनक पड़ी भारी, 9 सेकंड के AI वीडियो ने खिलाई जेल की हवा
इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 10 October 2026, 1:28 PM IST