हिंदी
बरेली में लकड़ी व्यापारी से ठगी और मारपीट (Img: X)
Bareilly: बरेली प्लाईवुड फैक्ट्रियों में लकड़ी सप्लाई करने वाले व्यापारी ने फैक्ट्री मालिक और उसके परिवार के सदस्यों पर 25.72 लाख रुपये का बकाया हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया आरोप है कि रकम मांगने पर व्यापारी को द्वारिकेश पुल के पास रोककर मारपीट की पुलिस ने मंगलवार को फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
फर्रखपुर मझौआ गांव निवासी सदर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसानों से लकड़ी खरीदकर प्लाईवुड फैक्ट्रियों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने एक जुलाई 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच कैंट थाना क्षेत्र में कचहरी के पीछे रहने वाले रवि नेमानी की तीन फैक्ट्रियों में लकड़ी की सप्लाई की। इनमें परसाखेड़ा और फरीदपुर स्थित पांचजन्य प्लाई फैक्ट्री समेत एक अन्य फैक्ट्री शामिल है।
यह भी पढ़ें - Bareilly: गरीबी ने बना दिया स्मैक तस्कर, बरेली पुलिस ने 22 ग्राम के साथ किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला ये सच
सदर खां के मुताबिक, लकड़ी की सप्लाई के एवज में उन्हें 79.26 लाख रुपये का भुगतान मिला है जबकि 25.72 लाख रुपये बकाया रह गए। आरोप है कि बकाया रकम मांगने पर उन्हें लगातार टालमटोल कर भुगतान नहीं किया
व्यापारी का आरोप है कि पांच जून को वह बकाया रकम मांगने पहुंचे। वहां फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी, उनके बेटे श्लोक नेमानी व मानक नेमानी और भांजे यश अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उन्हें द्वारिकेश पुल के पास रोक लिया और मारपीट की। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - Bareilly: बुजुर्ग के मोबाइल से निकाला SIM, UPI एक्टिव कर खाते से उड़ाए 12 लाख, कॉलोनी का गार्ड गिरफ्तार
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्लाईवुड फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 30 September 2026, 11:18 AM IST