UPTET-2026: अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अभ्यर्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

UPTET-2026 के अंतिम दिन महाराजगंज में परीक्षा शुरू होने से पहले ऐसा सुरक्षा घेरा बनाया गया कि हर अभ्यर्थी को कई स्तर की जांच से गुजरना पड़ा। बायोमैट्रिक सत्यापन से लेकर सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।

Maharajganj: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के अंतिम दिन शनिवार को जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई।

कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक सत्यापन, फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के मिलान के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा शुरू करा दी गई।

CCTV में कोई और, चार्जशीट में कोई और… आगरा के इस हिट एंड रन केस की कहानी खड़े कर देगी रोंगटे

प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहे, जबकि मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होती रही।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, पार्टी चीफ के सामने नेताओं में ताकत दिखाने की होड़

यातायात व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद

UPTET के अंतिम दिन शहर में संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की। कॉलेज रोड समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की अपील करते रहे। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी यातायात प्रबंधन के चलते अभ्यर्थियों, आम नागरिकों और व्यापारियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली।

Location :  Maharajganj

Published :  5 July 2026, 12:43 AM IST

Related News

Advertisement