एटा मेडिकल कॉलेज में बवाल, डॉक्टर पर पत्रकारों से मारपीट का आरोप

एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर पत्रकारों के साथ मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 April 2026, 6:08 PM IST
google-preferred

Etah: एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर भरोसा करने पहुंचे लोगों को डर और दबाव का सामना करना पड़ा। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के अंदर ही ऐसा खेल हुआ, जिसने न सिर्फ सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि कानून व्यवस्था को भी कठघरे में ला दिया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर गुंडई के आरोप

उत्तर प्रदेश के Etah मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की कथित गुंडई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑर्थो सर्जन Dr Mukesh Parmar ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की।

पत्रकारों के साथ मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर अंकित के बुलावे पर डॉक्टर मुकेश परमार करीब 8 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत दो अन्य पत्रकारों के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की गई।

एटा में रिश्तों को किया शर्मसार! पहले बेटे ने ससुराल वालों को घर बुलाया, फिर किया ये हाल

पैसे की मांग से शुरू हुआ विवाद

पीड़ितों का आरोप है कि पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक पत्रकार के बेटे के इलाज के दौरान हाथ से रॉड निकालने के लिए पैसे की मांग की गई। जब इस मांग का विरोध किया गया, तो मामला बढ़ गया और फिर मारपीट की घटना सामने आई। इस आरोप ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस पर भी उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। गंभीर आरोपों के बावजूद सुबह से अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है। इसको लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी है और पुलिस प्रशासन पर दबाव में काम करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

एटा में टप्पेबाजों का खेल, महिला को बातों में फंसाकर उतरवा लिए…पढ़ें पीड़िता की आपबीती

सड़क पर उतरे पत्रकार

घटना से गुस्साए पत्रकार कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और न्याय की मांग उठाई।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 3 April 2026, 6:08 PM IST

Advertisement