पूर्वांचल के किसानों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात, कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। 450 करोड़ की लागत से बन रहा यह विश्वविद्यालय किसानों और युवाओं के लिए आधुनिक कृषि शिक्षा और रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 June 2026, 8:31 PM IST
google-preferred

Kushinagar: पूर्वांचल के विकास की तस्वीर अब तेजी से बदलती नजर आ रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न सिर्फ कृषि शिक्षा को नई दिशा देगा, बल्कि आने वाले समय में यह किसानों और युवाओं के लिए बड़े अवसरों का द्वार भी खोलने वाला साबित होगा।

निर्माण कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुशीनगर में ग्रामीणों का हंगामा! हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत

किसानों और युवाओं के लिए बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय आधुनिक कृषि तकनीकों, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा क्योंकि यहां उन्हें खेती की नई तकनीक, कम लागत में अधिक उत्पादन और आय बढ़ाने के उपाय सिखाए जाएंगे।

Kushinagar News

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय

शिक्षा और रोजगार का नया केंद्र

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि यह विश्वविद्यालय समय पर शुरू हो, ताकि छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। यदि जरूरत पड़ी तो अस्थायी व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र भी शुरू किया जाएगा।

ATS Investigation: बाराबंकी और कुशीनगर से पकड़े गए आतंकियों ने खोले स्लीपर सेल के नए राज… ATS ने बढ़ाई दबिश

कुशीनगर के बदलते हालात

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर अब पिछड़े जिलों की श्रेणी से बाहर निकलकर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई से जिले का माहौल बदला है।

बड़ी परियोजनाओं से बदल रहा नक्शा

सीएम योगी ने बताया कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई सड़कें और हाईवे जैसी परियोजनाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर और देवरिया-कसया फोरलेन जैसी योजनाएं क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी दे रही हैं।

Location :  Kushinagar

Published :  2 June 2026, 8:30 PM IST

Advertisement