Kushinagar: वाहन की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति घायल; फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है।