नदियां उफान पर, नावें बनीं सहारा: यूपी के 25 जिलों में बाढ़ का संकट, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति गंभीर हो गई है। 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जानिए आज लखनऊ, कानपुर, अयोध्या समेत आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा और राहत कार्य कहां तक पहुंचे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 September 2026, 7:43 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कुदरत का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई हिस्सों में धीमी तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ नदियां उफान पर होने के कारण राज्य के 25 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जलभराव और उफनाती नदियों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों का सहारा लेना पड़ा है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई भारी तबाही की चेतावनी (Alert) जारी नहीं की है। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

BRICS Summit 2026 के बीच दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत या आफत?

बीते 24 घंटों का बारिश रिपोर्ट कार्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर पानी बरसा। सबसे ज्यादा 22.7 मिमी बारिश झांसी में दर्ज की गई। इसके अलावा बांदा में 18.2 मिमी, हरदोई में 15 मिमी, कानपुर में 13.8 मिमी, अलीगढ़ में 7 मिमी और इटावा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। झांसी, बांदा और हरदोई में हुई इस बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

25 जिलों में हाहाकार, 21 हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बलिया, बहराइच और गोंडा समेत 25 जिलों में देखने को मिल रहा है। प्रभावित इलाकों में जीवन बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, अब तक 21,350 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बचाव कार्यों के लिए 2,385 नावें और मोटरबोट्स दिन-रात पानी में दौड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज: 35 जिलों में येलो अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

राहत और बचाव का महाअभियान जारी

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख खाद्यान्न किट बांटी जा चुकी हैं। बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए 1,165 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए क्लोरीन टैबलेट और ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Location :  Lucknow

Published :  12 September 2026, 7:43 AM IST

Advertisement