डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, देवरिया हत्याकांड में SHO समेत चार पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

देवरिया के मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड मामले में पुलिस की लापरवाही पर बड़ा एक्शन हुआ है। हत्या से पहले दी गई तहरीर के बावजूद कार्रवाई न होने के आरोपों के बीच एसपी अभिजीत आर. शंकर ने सख्त कदम उठाते हुए भलुअनी SHO समेत चार पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 September 2026, 6:25 AM IST
google-preferred

Deoria: भलुअनी कस्बे में हुए मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देवरिया डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवालों के बीच एसपी अभिजीत आर. शंकर ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कदम उठाया है। भलुअनी थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह और दो बीट सिपाहियों पर भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

बताया जा रहा है कि मनीष सिंह उर्फ मोनू ने हत्या से करीब 10 दिन पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए भलुअनी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद गुरुवार देर रात मनीष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे थे।

जानकारी के मुताबिक, भलुअनी कस्बे के रहने वाले 23 वर्षीय मनीष सिंह उर्फ मोनू गुरुवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी विवाद को लेकर कुछ लोगों से उसका सामना हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनीष का भाई मौके पर पहुंचा और उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

UP Assembly Election 2027: महराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली का सियासी हाल; पूर्वांचल में वोटों का धुव्रीकरण

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिजीत आर. शंकर ने जांच के बाद भलुअनी थाना प्रभारी राकेश राय, चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह और बीट सिपाही विनय ओझा समेत अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उफ! ‘बार-बार गोरखपुर रेफर होने से मरीज परेशान’ देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, उठाई ये मांगें

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मनीष हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सभी की नजरें आगे की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria,

Published :  12 September 2026, 6:22 AM IST

Advertisement