उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 31 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। 31 जुलाई तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।