यूपी में आज का मौसम: विदाई मोड में मानसून, खिली धूप के साथ बढ़ने लगा जहरीला प्रदूषण

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। आज पूरे राज्य में धूप खिलेगी। हालांकि, मानसून जाते ही नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में प्रदूषण और AQI का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 October 2026, 8:02 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 2 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस का अहसास हो सकता है।

हालांकि, सुबह और देर रात के तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मानसून सीजन 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुका है और अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश से इसकी अंतिम विदाई की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

लखनऊ, नोएडा से वाराणसी तक

प्रदेश भर में आज अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम पारा 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट

औद्योगिक शहर कानपुर, धार्मिक नगरी वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि मेरठ और पश्चिमी यूपी के अन्य इलाकों में दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नोएडा-गाजियाबाद और लखनऊ में बढ़ा AQI

बारिश का सिलसिला थमते ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) बिगड़ने लगी है। मानसून की विदाई के साथ ही हवा में धूल कण और प्रदूषण का असर दिखने लगा है। नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 से 280 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

UP Weather Update: आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? बारिश के बाद बदला हाल, जानें IMD Alert

राजधानी लखनऊ में भी AQI 70 से बढ़कर 144 के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और शुष्क हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है, जिससे सांस के मरीजों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  2 October 2026, 8:02 AM IST

Advertisement