Live Now

UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज की तमाम बड़ी खबरें और हर हलचल, यहां देखें एक क्लिक में

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश में आज मौसम, सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट एक ही लाइव ब्लॉग में लगातार पढ़िए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 October 2026 , 4:04 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 03 अक्टूबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।

ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।

लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल- हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।

03 अक्टूबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 03 Oct 2026 04:04 PM (IST)

      Pratapgarh News: सीडीओ ने लालगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

      प्रतापगढ़। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने और धरातल पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मोहन मीणा अचानक लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

      सीडीओ मोहन मीणा ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले सौ बेड अस्पताल भवन और विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह पुराने भवन के एक वार्ड में पहुंचे, तो वहां टूटी कुर्सियां और कबाड़ का ढेर देखकर उनका पारा चढ़ गया। वार्ड में इस तरह की गंदगी और अव्यवस्था देख वह बेहद नाराज हुए और जिम्मेदार अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से कबाड़ हटाकर वार्ड खाली कराने का निर्देश दिया।

      Image

    • 03 Oct 2026 03:18 PM (IST)

      Mirzapur News: गांधी जयंती पर भी कछवा में धड़ल्ले से बिकी अंग्रेजी और देसी शराब

      गांधी जयंती के पावन अवसर पर दो अक्टूबर को भी मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से अंग्रेजी और देसी शराब बिकने का मामला सामने आया है। कछवा के कंपोजिट विद्यालय के पास का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि शराब के ठेकों के आसपास के दुकानदार भी अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

    • 03 Oct 2026 03:16 PM (IST)

      Gorakhpur News: गोवंश अवशेष मिलने के मामले में पुलिस मुठभेड़

      गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के धौंसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में गोवंश के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के मामले में आरोपियों की तलाश के दौरान शनिवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चीनी मिल-माल्हनपार रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

      थाना प्रभारी सीपी पांडेय के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस टीम धौंसहर में मिले गोवंश के अवशेष और बछड़े से संबंधित मुकदमे में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध चीनी मिल-माल्हनपार रोड की ओर से निकलने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने चीनी मिल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

    • 03 Oct 2026 03:14 PM (IST)

      Sultanpur News: तेज डीजे के खिलाफ शांति मार्च, गूंजा ‘नो डीजे, नो वाइब्रेशन’ का संदेश

      सुल्तानपुर। तेज आवाज में बजने वाले डीजे और उससे होने वाले वाइब्रेशन के खिलाफ गांधी जयंती पर शहर में लोगों ने अनोखे अंदाज में आवाज बुलंद की। ‘घर सुलतानपुर फाउंडेशन’ की पहल पर गुरुवार शाम शहर में शांति मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और समाजसेवियों ने शामिल होकर ‘NO DJ, NO VIBRATION—शांत रहे सुलतानपुर’ का संदेश दिया।

      शांति मार्च शाम चार बजे तिकोनिया पार्क से शुरू हुआ। हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोग शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़े। मार्च कोतवाली गल्ला मंडी, जीएनडी रोड, डाकखाना चौराहा और शाहगंज चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पहुंचा। यहां नागरिकों और समाजसेवियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तेज डीजे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

      Image

    • 03 Oct 2026 03:12 PM (IST)

      Kannauj News: छिबरामऊ में कांग्रेस की दावेदारी से बदले सियासी समीकरण

      कन्नौज जिले की 196 छिबरामऊ विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से संभावित दावेदार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं।

      इसी क्रम में कांग्रेस के दावेदार सरफराज हुसैन सिद्दीकी भी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि सरफराज हुसैन सिद्दीकी की लगातार सक्रियता और गांव-गांव संपर्क से कांग्रेस की दावेदारी चर्चा में आई है।

    • 03 Oct 2026 03:09 PM (IST)

      Hathras News: खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थियों को बांटी किट

      हाथरस। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम अनीगढ़ी, पंचायत मितई, ब्लॉक मुरसान में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि कमल सिंह, पूर्व प्रभारी विशन सिंह और मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित किट भी वितरित की गई। मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयां स्थापित कर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

      Image

    • 03 Oct 2026 03:07 PM (IST)

      Hathras News: जनगणना-2027 फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

      हाथरस। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने की। प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

      प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों, निर्धारित प्रपत्रों में सूचनाओं के संकलन तथा परिवार और आवास से संबंधित विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

      Image

    • 03 Oct 2026 03:03 PM (IST)

      Deoria News: डीएम ने सलेमपुर तहसील का किया औचक निरीक्षण

      देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व तहसील सलेमपुर पहुंचकर नायब तहसीलदार न्यायालय और भूलेख कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व मामलों की पत्रावलियों की स्थिति जांचते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      जिलाधिकारी सुबह करीब 9:45 बजे तहसील सलेमपुर पहुंचे। समाधान दिवस शुरू होने से पहले उन्होंने तहसीलदार प्रथम के न्यायालय में धारा 34 से संबंधित दो पत्रावलियों ललनपति बनाम ध्रुवपति और अनिल बनाम देवपूजन की कार्यवाही का निरीक्षण किया। इसके अलावा नायब तहसीलदार द्वितीय न्यायालय की पत्रावलियों निर्मला देवी बनाम शीतल तिवारी और राजवंशी बनाम तुफानी की भी समीक्षा की।

      Image

Location :  Lucknow

Published :  3 October 2026, 2:55 PM IST

Related News

Advertisement