UP Weather: गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पूर्वी यूपी के जिलों में दो दिन होगी तेज बारिश

यूपी में 48 घंटे बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। जानिए अपने शहर का तापमान और मौसम का पूरा मिजाज।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 October 2026, 7:33 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, 4 अक्टूबर तक प्रदेश भर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है और जल्द ही मौसम की स्थिति बदलने जा रही है।

5 और 6 अक्टूबर को होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 48 घंटे बाद यानी 5 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 5 और 6 अक्टूबर को लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और 7 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम जाएंगी। इसके बाद 12 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट

पूर्वी यूपी में दिखेगा ज्यादा असर

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी है कि 6 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी तरह की गंभीर चेतावनी या भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के इस दौर के बीच राज्य में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

आगरा रहा सबसे गर्म, मुजफ्फरनगर में ठंडी रात

प्रदेश में फिलहाल तापमान का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आगरा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। इसके अलावा झांसी में 35.4 डिग्री, बांदा में 34.8 डिग्री, फतेहपुर और बहराइच में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, रात के समय मुजफ्फरनगर (21.7 डिग्री) और इटावा (22.0 डिग्री) में सबसे ठंडी रातें दर्ज की गईं, जबकि हरदोई में न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

UP Weather Update: आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? बारिश के बाद बदला हाल, जानें IMD Alert

राजधानी लखनऊ के तापमान का हाल

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिसके शनिवार को बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास बना रहेगा, लेकिन 5 अक्टूबर से होने वाली हल्की बारिश से लोगों को तापमान में गिरावट और थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Location :  Lucknow

Published :  3 October 2026, 7:33 AM IST

Advertisement