Road Accident: बदायूं में ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिधौनी गांव के पास अलीगढ़-बरेली मार्ग पर तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Updated : 6 May 2026, 1:32 PM IST
google-preferred

Budaun News: बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिधौनी गांव के पास अलीगढ़-बरेली मार्ग पर तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची बिल्सी थाना पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कार की खिड़की तोड़कर चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत खतरे से बाहर है।

Encounter In Hardoi: 7 साल के बच्चे की बेरहम हत्या मामले में पुलिस-आरोपी में फायरिंग, खूनखराबा से सनसनी

दिधौनी गांव के पास हादसा

जानकारी के मुताबिक घायल कार चालक अलीगढ़ जिले का निवासी है। वह बिल्सी थाना क्षेत्र के ढढूमर गांव स्थित अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह से लौटते समय दिधौनी गांव के पास यह हादसा हो गया।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में उतर गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई।

गाड़ी में ये एक्सेसरीज लगाना पड़ सकता है भारी… माइलेज भी हो सकता है कम; पढ़ें पूरी खबर

दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया

हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया।थाना प्रभारी बिल्सी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

Location :  Budaun

Published :  6 May 2026, 1:32 PM IST

Advertisement