UP Weather Update: लखनऊ में बारिश, 25 जिलों में घना कोहरा; पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लखनऊ में झमाझम बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नोएडा से वाराणसी तक बारिश, कोहरा और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 January 2026, 8:06 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप भी निकली। हालांकि, बारिश और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय पारे में और गिरावट संभव है। (Img: Google)
2 / 5 \"Zoom\"मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 30 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 72 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही तेज रहेगी। लखनऊ में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम होकर 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे गलन और ठंड दोनों बढ़ गई। (Img: Google)
3 / 5 \"Zoom\"आईएमडी के मुताबिक 2 फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी यूपी में मौसम अधिक बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (Img: Google)
4 / 5 \"Zoom\"मौसम विभाग ने 22 से 25 जिलों में घने से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में भी 31 जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहा, फिर भी कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। शुक्रवार को तेज हवाओं और दिन में धूप निकलने की संभावना है। (Img: Google)
5 / 5 \"Zoom\"31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर सुबह और रात के समय जब कोहरा और ठंड ज्यादा असर दिखा सकती है। (Img: Google)

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 30 January 2026, 8:06 AM IST

Advertisement
Advertisement