हिंदी
5 PCS अधिकारियों का तबादला (Img: AI Generated Image)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर पांच PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को नई तैनाती के साथ कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार सत्ययम मिश्रा, जो अभी तक प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी बनाया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी को देखते हुए यह तैनाती खास मानी जा रही है।
सूची में मंगलेश दुबे का नाम भी शामिल है। वह प्रयागराज में उपजिलाधिकारी चकबंदी के पद पर तैनात थे। उन्हें अब अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यानी सत्ययम मिश्रा के वाराणसी स्थानांतरण के बाद प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर से जुड़ी जिम्मेदारी के लिए मंगलेश दुबे को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें- चार मांगों पर गरजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकला जुलूस
अरविंद कुमार द्विवेदी, जो फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात थे, अब संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं सीमा पाण्डेय, जो वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं, उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल
तबादला सूची में अभय कुमार पाण्डेय का नाम भी है। वह कानपुर विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। उन्हें पहले अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कासगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया था। अब इस स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद वह कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर में ही बने रहेंगे।
Location : Lucknow
Published : 16 September 2026, 3:51 PM IST