हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Hardoi: हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव में दधि उत्सव के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम में ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बजने के बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
रेहरियामऊ निवासी देशराज के मुताबिक, 10 सितंबर की रात गांव के जगदीश यादव के यहां दधि उत्सव का आयोजन था। कार्यक्रम में चार महिलाएं नृत्य प्रस्तुत कर रही थीं। इसी दौरान एक राजनीतिक गाना बार-बार बजाया जा रहा था।
देशराज ने कार्यक्रम में भगवान कृष्ण से जुड़े गाने बजाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने कहा कि कार्यक्रम में आयोजक के हिसाब से ही गाने चलेंगे। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि इसके बाद राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में महिलाओं और बच्चों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया गया है।
घटना में रंजीत और अरुण के घायल होने की बात सामने आई है। दोनों का उपचार कराया गया। मामले की शिकायत के बाद अतरौली पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले में पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
कारगिल युद्ध के हीरो! सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर गुरुग्राम में हमला: अब रिपोर्ट पर उठे सवाल
दधि उत्सव जैसे धार्मिक आयोजन में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। शिकायत में महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है। पुलिस अब नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Location : Hardoi
Published : 14 September 2026, 10:21 AM IST