गणपति दर्शन के लिए सजे बॉलीवुड सितारे: मां बनने के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना, तो आलिया-करीना के लुक ने लूटी महफिल
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश उत्सव की धूम! कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर समेत बी-टाउन की हसीनाओं ने अपने रॉयल एथनिक लुक्स से बिखेरा जलवा। जानें स्टार्स के फैशन और ज्वेलरी की पूरी डिटेल।
अंबानी परिवार के मुंबई स्थित भव्य आवास एंटीलिया में हर त्योहार की तरह गणेश उत्सव भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा के स्वागत और दर्शन के लिए उद्योग जगत से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां एक से बढ़कर एक पारंपरिक परिधानों में सजी-धवजी पहुंचीं। जहां अंबानी परिवार की बहू-बेटियां अपने महंगे और शाही हीरा-पन्ना जड़े गहनों में नजर आईं, वहीं बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं ने भी अपने एथनिक और एलिगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। (Img- Instagram)
2 / 7
मां बनने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक इवेंट में पहुंचीं कैटरीना कैफ के लुक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैटरीना ने डिजाइनर जिग्यम का कस्टम सेज ग्रीन कलीदार अनारकली सूट पहना था, जिसे उन्होंने मिरर वर्क और गोटे से सजे रंग-बिरंगे दुपट्टे के साथ पेयर किया था। अपने इस बेहद रॉयल और सटल लुक को पूरा करने के लिए कैटरीना ने माथे पर लाल बिंदी, स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग झुमके और खूबसूरत रिंग्स कैरी की थीं। (Img- Instagram)
3 / 7
कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामे बेहद खूबसूरत अंदाज में एंटीलिया पहुंचीं। उन्होंने देवनागरी लेबल की सॉफ्ट पिंक शिमरी चंदेरी गाज सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर हुई बारीक डिटेलिंग उनके लुक में रिचनेस जोड़ रही थी। कियारा ने इस खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग कस्टम ब्लाउज पहना था और कंट्रास्ट ग्रीन चोकर, इयररिंग्स और मैचिंग कंगन के साथ अपने इस एलिगेंट लुक को परफेक्टली कंप्लीट किया। (Img- Instagram)
4 / 7
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एंटीलिया के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए 'हाउस ऑफ मसाबा' की कस्टम आइस-ब्लू टिश्यू साड़ी का चुनाव किया। इस साड़ी पर बेहद बारीक हाथ की जरदोजी कढ़ाई का काम किया गया था। अपने इस देसी लुक में आधुनिकता और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए आलिया ने ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह कढ़ाईदार ब्लू कोर्सेट पहना और साथ में मैचिंग बैंगल्स, इयररिंग्स और एक अट्रैक्टिव पोटली बैग कैरी किया। (Img- Instagram)
5 / 7
अपने शानदार एथनिक चॉइस के लिए जानी जाने वाली जाह्नवी कपूर निधि तंबी केजरीवाल की बनाई कस्टम पाटन पटोला साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी पर एकतार मोची वर्क, मिरर वर्क और चमकीले सेक्विन का बेहद खूबसूरत काम किया गया था। जाह्नवी ने सीधे पल्लू के साथ साड़ी को ड्रेप किया था, जो उन पर बेहद क्लासी लग रहा था। उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। (Img- Instagram)
6 / 7
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति के साथ ट्रेडिशनल अवतार में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं। उन्होंने बहुरंगी फ्लोरल पैटर्न और हाथी की आकृतियों वाली पटोला साड़ी पहनी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। माधुरी ने इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज, झुमकों, गोल्डन कंगन और क्लच के साथ स्टाइल किया। माथे पर छोटी सी बिंदी और हाफ पिनअप वेवी हेयरस्टाइल में माधुरी का लुक देखते ही बन रहा था। (Img- Instagram)
7 / 7
कपूर सिस्टर्स करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। करीना ने अनामिका खन्ना का स्टनिंग येलो देसी अटायर पहना था, जिस पर सुनहरी कढ़ाई का काम था और उन्होंने इसे वाइट पर्ल ज्वेलरी के साथ टीमअप किया था। वहीं करिश्मा कपूर पिंक और ऑरेंज टोन वाली साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में बेहद हसीन लग रही थीं, जबकि सैफ अली खान और बच्चे कुर्ते-पायजामे में नजर आए। (Img- Instagram)