हिंदी
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में देर शाम खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से आग से झुलस गई। घटना उस समय हुई जब चूल्हे पर खाना पकाते वक्त अचानक लपटें भड़क उठीं और महिला का साड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पढिये यह खबर
खाना बनाते समय महिला गंभीर रूप से झुलसी,
रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में देर शाम खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से आग से झुलस गई। घटना उस समय हुई जब चूल्हे पर खाना पकाते वक्त अचानक लपटें भड़क उठीं और महिला का साड़ी आग की चपेट में आ गई।
कैसे हुआ हादसा?
परिजनों ने तत्काल चीख-पुकार मचने पर महिला को आग से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए तुरंत रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचते ही महिला को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर का करीब 40-50 प्रतिशत हिस्सा झुलसा है और हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला घरेलू कामकाज कर रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि यह पूरी तरह दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है।
Fatehpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी, पीड़ित पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार
लोगों की मदद से आग बुझाया
वहीं लालगंज कस्बा के गंदीगली विकास नगर मोहल्ला में नमकीन के गोदाम में आग लग गई। जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। स्थानीय व आसपास लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। सबमर्सिबल के पानी व लोगों की मदद से दो घंटे मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लालगंज कस्बा निवासी सुरेंद्र सैनी की नमकीन की गोदाम में सुबह लगभग 9:30 बजे आग लग गई। आसपास के लोग गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की लपटें निकल रही थीं। उनके द्वारा सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
Fatehpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी, पीड़ित पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार
लाखों का नुकसान
गोदाम में आग लगने की जानकारी होने पर लालगंज कस्बा इंचार्ज नितिन मलिक मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल मौके पर तो पहुंची लेकिन दमकल की गाड़ी अंदर ना जा सकी। तब तक गोदाम में रखी नमकीन, भटकी,भगोना,मोटरसाइकिल व अन्य सामान जलकर राख गया। वहीं आग बुझाने में जितेंद्र सैनी का हाथ भी झुलस गया जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदोरिया ने बताया कि काफी सामान जल गया है लाखों का नुकसान सुरेंद्र सैनी का हुआ है।