हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
आगामी 26 जून से शुरू होने वाले मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने जिला सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अराजकता या माहौल खराब करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस सीसीटीवी की निगरानी में निकलेंगे और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अवैध हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध और ताजिए की ऊंचाई नियमों के अनुसार नियंत्रित रखने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि नई परंपराओं की अनुमति नहीं होगी और केवल पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि पूरे रूट का निरीक्षण कर सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। एआई तकनीक से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की निगरानी भी की जा रही है और उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित पिलही गंगा घाट पर चाचा के साथ स्नान करने गया युवक डुबकी लगाते ही गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल से जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने नाराजगी जताई। पोस्टमार्टम से इनकार करने पर हड़कंप मच गया।
बलिया में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल (मूक अभ्यास) किया गया। यह अभ्यास सदर तहसील के उजियार घाट, बैरिया के दूबे छपरा, बांसडीह के कोलकला, सिकंदरपुर के कठौड़ा और बेल्थरा रोड के तुर्तीपार में आयोजित हुआ। इसमें डूबते लोगों को बचाने, गांवों से सुरक्षित निकासी, राहत शिविर, फील्ड अस्पताल और खोज-बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
महराजगंज जिले में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से निकलने वाली नदियों के कारण हर वर्ष नौतनवा तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है और मानसून से पहले बाढ़ से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नौतनवा तहसील में संबंधित विभागों के साथ हुए इस अभ्यास में राहत और बचाव कार्यों का परीक्षण किया गया। एसडीएम नवीन कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों और राहत व्यवस्था की जानकारी दी।
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे भीषण हादसा हो गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और वह वाहन के नीचे दबकर झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे जांच जारी है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तेज रफ्तार में ट्रैक्टर से टकरा गए, जिससे बाइक ट्रैक्टर में घुस गई और दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन निजी वाहन द्वारा खागा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की जा रही है।
चंदौली के दुल्हीपुर क्षेत्र में चांदनी बाजार मोड़ के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय रुबीना बानो की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह वाराणसी के कोयला बाजार की रहने वाली थीं और अपने पति शाहिद के साथ बाइक से शादी समारोह से लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित बाइक से गिरने के बाद ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेरकर शीशा तोड़ दिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 48 वर्षीय शंभू उर्फ छेद्दू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक अटौरा गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गया था। सुबह उसका शव पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियां में गुरुवार सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 66 वर्षीय अनारी देवी पत्नी स्व. सूर्यपाल गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने जांच शुरू की।
गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कुशीनगर की रहने वाली सुनीता देवी ने अपनी जमीन और मकान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार की संपत्ति को सुनियोजित तरीके से हड़पने की कोशिश की गई और अब उन्हें अपने ही घर से बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा की मांग की है।
बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। एकौनी गांव निवासी भोला तुरहा का 10 वर्षीय पुत्र अंकित तुरहा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे था। इसी दौरान वहां से गुजर रही अनियंत्रित बोलेनो कार ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए झोपड़ी में घुस गया। घायल बालक को आसपास के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने और शेयर करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मैनपुरी में एक शादी समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी पूरी तरह से झूठों की पार्टी है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य अहम मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
मुजफ्फरनगर के जिला सभागार में आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनता से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मोहर्रम के जुलूस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकाले जाएंगे और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। जुलूस में अवैध हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा ताजिए की ऊंचाई भी नियमानुसार होगी।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्रकार शिवा पटेल ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि खेत की फसल कटने की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा रुपयों की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पत्रकार को तुरंत बचा लिया।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद अंतर्गत गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अटौरा गांव निवासी शंभू उर्फ छेद्दू के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, शंभू बुधवार की रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने के लिए गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के जोगियां गांव में गुरुवार सुबह आए तेज आंधी-पानी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय अनारी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फतेहपुर के पिलही गंगा घाट पर चाचा के साथ नहाने गया युवक डुबकी लगाते ही नदी में डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल के बाद परिजन जीवित होने की आशंका पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में तेज रफ्तार बुलेट और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और वे जलकर खाक हो गए। हादसे में बाइक के नीचे दबने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुकी गांव में दबंगों ने एक गरीब महिला की दीवार गिरा दी और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दबंग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भयभीत पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोती गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद युवक का शव एक बाग में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
,बरेली में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बरेली में जमकर तबाही मचाई है। कुछ ही मिनटों की तेज हवाओं ने शहर से लेकर देहात तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पेड़ सड़कों पर गिर पड़े। कई जगह होर्डिंग धराशायी हो गए और घरों में लगे सोलर पैनल भी उड़ गए। इतना ही नहीं बरेली के सैटेलाइट स्थित एक पेट्रोल पंप की छत पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। इससे शहर का बड़ा हिस्सा रातभर अंधेरे में डूबा रहा।

फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलही गंगा घाट पर चाचा के साथ नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। जिला अस्पताल के बाद जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। घटना से नाराज परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन के दौरान एक श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस बहस और हंगामे के चलते मंदिर में करीब 5 मिनट तक दर्शन व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस के व्यवहार और धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
सहारनपुर के चर्चित शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने उसकी सास विमला और मामा कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार और आकांक्षा की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने तब हत्या की, जब शिवकुमार पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने लाया था।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम महुटी में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मालती देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मालती देवी के अनुसार, रामबिहारी, अनिल, सुखलेश और प्रमोद नाम के लोगों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने घर की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार में दहशत फैल गई।
बदायूं के दातागंज विधानसभा के उसावा नगर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच 700-800 लोगों ने माकट बंद कर होलिका दहन स्थल बचाने के लिए सड़क पर धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 200 साल पुराने होली चौक पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक होली चौक पर पिछले दो शताब्दियों से लगातार होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। अब कुछ मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा इस जगह पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह से ही उसावा का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा और धार्मिक झंडे लेकर होली चौक पर इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठ गए।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में देर रात एक अधेड़ की सिर पर रॉड से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया में बीती रात हुई तेज बारिश ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर की व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी। सुबह होते ही कचहरी परिसर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर किसी तालाब जैसा नजर आया। जगह-जगह जमा गंदे पानी के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कचहरी पहुंचने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
हमीरपुर -तेज रफ्तार बाइक और ई रिक्शा में हुई जोरदार भिड़ंत, ई रिक्शा और बाइक में टक्कर बाद लगी आग,जलकर हुई खाक,बाइक सवार में दबने के कारण झुलसकर हुआ गंभीर रूप से घायल,घायल को भेजा गया सीएचसी मुस्करा,हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर,मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव का।
जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के कस्बा बेवर स्थित मोहल्ला काजीटोला में बुधवार देर रात मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मार दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी सचिन (33) पुत्र विजयपाल बुधवार रात मोहल्ले की 18 फुट खड़ंजा वाली गली में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सचिन के सीने के पास जा लगी।
वाराणसी के बीएलडब्ल्यू (BLW) रेलवे कैंपस में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अति सुरक्षित माने जाने वाले इस परिसर में हुई चोरी की घटना ने आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की गश्ती पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बाप-बेटे की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की मौत के बाद बवाल बढ़ गया है। वरुण का शव जैसे ही उसके पैतृक आवास पर पहुंचा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि वरुण को गोली मारने वाले व्यापारी के खिलाफ पुलिस तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज करे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में आजमगढ़ की एक युवती के साथ 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। आरोपी फाजिल अंसारी ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फाजिल को गिरफ्तार कर लिया है, जो दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुल्हीपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ चांदनी बाजार मोड़ के पास बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आने से वाराणसी निवासी रुबीना बानो (37) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक का शीशा तोड़कर हंगामा किया और सड़क कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय शंभू उर्फ छेद्दू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। अटौरा निवासी शंभू बुधवार रात खाना खाकर गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
झांसी में देर रात ऐसा अग्निकांड हुआ जिसने प्रशासनिक इंतजामों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आग की शुरुआत कथित तौर पर पुलिस चौकी से हुई और देखते ही देखते उसने भाजपा कार्यालय समेत करीब दस दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
देवरिया जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की सुबह आई तेज आंधी पानी के दौरान बिजली गिरने से एक वृद्धा की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। रीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियां में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से 66 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई। परिजन गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने मृत,घोषित कर दिया।
मुज़फ्फ़रनगर में गुरुवार सुबह खालापार थाना पुलिस और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।
फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शादी का सपना दिखाकर किशोरी से तीन वर्षों तक शोषण करने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के आरोपों के आधार पर जांच जारी है और गांव में सनसनी फैली हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश के बाद यह सेल छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
नोएडा का 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान 11 दिन से उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के बाद लापता है। BSF इंस्पेक्टर पिता रघुराज चौहान बेटे की तलाश में खुद मौके पर हैं और स्थानीय पुलिस, NDRF के साथ खोज अभियान चला रहे हैं। मामले में एक साथी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
हापुड़ के सिंभावली में मुस्लिम युवकों के जानलेवा हमले के शिकार दीपांशु के घर विधायक हरेंद्र तेवतिया पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे दीपांशु के हमलावर घटना के छह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
फोटो सोर्स- एक्स
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना होने से जनजीवन सामान्य हुआ है और लोगों ने सुकून की सांस ली है। भीषण तपन के कारण घरों में कैद रहने को मजबूर लोग अब पार्कों और बाजारों में नजर आने लगे हैं। मौसम के इस बदले मिजाज से स्थानीय किसानों ने भी खुशी जाहिर की है, क्योंकि तापमान गिरने से फसलों और पशुओं को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बघौच घाट थाना क्षेत्र के ग्राम वसडिला निवासी मैनुद्दीन रिजवान अंसारी उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। पीड़िता अनुसूचित जनजाति (ST) की है। जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के मसूरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद की सविता, उनके इकलौते बेटे मनीत समेत चार लोगों की मौत हो गई। घर लौटने की सूचना देने के महज 15 मिनट बाद हादसा हुआ। आईपीएस बनने का सपना देखने वाले मनीत की मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर
हापुड़ में दर्जनों महिलाओं से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्यामाइक्रो कैपिटल फाइनेंस के डिवीजनल मैनेजर सतीश कुमार ने महिलाओं से जमा कराए गए 4.72 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रकम का गबन कर लिया और फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद थाना देहात कोतवाली में आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चमन नामक युवक की उसकी प्रेमिका के दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि घटना को छिपाया जा सके। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 11 June 2026, 8:10 AM IST