नोएडा के इंजीनियर का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, BSF इंस्पेक्टर पिता उत्तराखंड की वादियों में बेटे को ढूंढ रहे

नोएडा का 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान 11 दिन से उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के बाद लापता है। BSF इंस्पेक्टर पिता रघुराज चौहान बेटे की तलाश में खुद मौके पर हैं और स्थानीय पुलिस, NDRF के साथ खोज अभियान चला रहे हैं। मामले में एक साथी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 June 2026, 9:13 AM IST
google-preferred

Noida: उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में नोएडा का एक इंजीनियर ट्रैकिंग करने गया था, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। जिसकी वजह से इंजीनियर का परिवार अपने बेटे की तलाश के लिए उत्तराखंड पहुंच गया और बेटे की तलाश वहां की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कर दी है। इसके अलावा इंजीनियर के पिता ने उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करवाया है, जो उनके बेटे के साथ ट्रैकिंग पर गया था।

क्या है पूरा मामला?

28 साल का युवक अभिषेक चौहान नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अभिषेक चौहान 28 मई को ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड गया था। उसको 30 मई तक वापस नोएडा लौटना था, लेकिन इसी बीच उसका संपर्क टूट गया। अभिषेक चौहान नोएडा में अकेला रह रहा था। जब लंबे समय तक अभिषेक चौहान के बारे में उसके परिवार को पता नहीं चल पाया तो चिंता होने लगी।

Noida Builder Scam : फ्लैट देने के नाम पर धोखा, CBI जांच में सामने आई बड़ी साजिश, इस बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ीं

अपने बेटे की तलाश के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे पिता

अभिषेक चौहान के पिता रघुराज चौहान बीएसएफ इंस्पेक्टर हैं। रघुराज चौहान अपने परिवार के साथ बेटे की तलाश के लिए खुद उत्तराखंड चले गए हैं। वह वहां पर स्थानीय पुलिस, एनडीआरफ और प्रशासनिक टीम के साथ अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं। अभी तक अभिषेक चौहान के बारे में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है।

Noida: शादी से पहले ही सासू मां ने बहुरानी को खिलवाई जेल की रोटी, कहा- इसी की वजह से मेरे बेटे ने…

एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके अलावा अभिषेक के पिता रघुराज चौहान ने स्थानीय पुलिस का शिकायत देकर उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जो उनके बेटे के साथ ट्रैकिंग पर गया था। उनका आरोप है कि कहीं ना कहीं इसमें उस व्यक्ति का दोष हो सकता है, पुलिस इस मामले में सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है।

Location :  Noida

Published :  11 June 2026, 9:13 AM IST

Related News

Advertisement