Live Now

UP News Live Update: सियासी हलचल से लेकर मौसम के मिजाज तक, पढ़ें यूपी की हर छोटी-बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपलब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेशवासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहा है। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढ़ें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 22 August 2026 , 10:41 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 22 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।

22 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।

 

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 22 Aug 2026 10:41 AM (IST)

      Jhansi Railway Rivision News: डीआरएम ने आगासोद-बीना रेलखंड का निरीक्षण कर संरक्षा पर दिया जोर

      झाँसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने आगासोद-बीना रेलखंड का निरीक्षण कर तीसरी लाइन परियोजना और आगामी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, डीआरएम ने तालबेहट के पास अनधिकृत आवागमन रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश देते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

      live blog (5)

    • 22 Aug 2026 10:17 AM (IST)

      Jhansi Kanpur Highway Accident: NH-27 पर गड्ढे के कारण बाइक से गिरकर महिला की मौत

      नेशनल हाईवे-27 पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास सड़क के गड्ढे में बाइक जाने से भांडेर निवासी जुबेदा उछलकर सड़क पर गिर गईं। वह अपने पति इस्माइल के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने एटा जा रही थीं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत मोठ ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से हाईवे प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

      live blog (4)

    • 22 Aug 2026 10:08 AM (IST)

      Kanwar Yatra Jhansi: झाँसी में कांवड़ यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

      सावन के महीने में ओरछा तिगैला से सिद्धेश्वरनाथ मंदिर तक निकली कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़े। जिलाधिकारी और एसएसपी ने जमीन पर, तो मंडलायुक्त व आईजी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए झाँसी पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

      live blog (3)

      live blog (2)

    • 22 Aug 2026 10:01 AM (IST)

      Jhansi Accident News: झाँसी-कानपुर हाईवे पर अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार घायल

      झाँसी-कानपुर हाईवे (NH-27) पर जौंरा ओवरब्रिज के पास अन्ना बछड़े से टकराकर पूंछ निवासी 28 वर्षीय रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 112 पुलिस ने उसे मोठ ट्रामा सेंटर पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सड़क के गड्ढे और बेसहारा पशु हाईवे पर लगातार हादसों का सबब बने हुए हैं।

      live blog (1)

    • 22 Aug 2026 09:55 AM (IST)

      Power outage Jhansi: झाँसी के कांडोर गांव में दो महीने से बिजली संकट

      झाँसी की मोठ तहसील स्थित कांडोर गांव में पिछले दो महीनों से बिजली की भारी समस्या बनी हुई है। सूरज ढलते ही आधे से ज्यादा गांव अंधेरे में डूब जाता है। गर्मी और मच्छरों के कारण ग्रामीणों का रात में सोना मुहाल हो गया है। परेशान लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।

      jhasi power outrage

      jhasi power outrage 2

Location :  Lucknow

Published :  22 August 2026, 9:43 AM IST

Related News

Advertisement