UP Assembly Election: भाजपा ने विनोद तावड़े को सौंपी यूपी की कमान, चुनावी समर का किया आगाज

भाजपा ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर सांगठनिक ताकत बढ़ाने के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी को उनके बेहतरीन चुनावी प्रबंधन और अनुभव से काफी उम्मीदें हैं।

Updated : 18 August 2026, 11:37 AM IST
google-preferred

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के साथ ही साफ हो गया है कि बीजेपी ने चुनावी समर में उतरने के लिए अपनी राजनीतिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये नियुक्तियां बेहद अहम मानी जा रही हैं। यूपी चुनाव में भाजपा के लिये विनोद तावड़े बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

कौन है विनोद तावड़े?

विनोद तावड़े मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में 20 जुलाई 1963 को हुआ था। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुरुआती दिनों में उन्हें बाल आपटे और मदनदास देवी से काफी काफी प्रभावित रहे, फिर अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी उनके प्रेरणास्रोत बने। विनोद तावड़े बिहार समेत कई राज्यों में पहले भी भाजपा प्रभारी रहे हैं।

सांगठनिक अनुभव और पिछले अनुभव का लाभ

विनोद तावड़े वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले वे बिहार तथा हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी संगठन की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके सांगठनिक कौशल को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वे यूपी में भी रणनीति को सटीक तरीके से जमीन पर उतारेंगे। वहीं, सह प्रभारी बनाए गए जगदीश पटेल भी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

‘अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए!’ डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का जिक्र?

2024 के झटके के बाद समन्वय और बेहतर प्रदर्शन की चुनौती

तावड़े और पटेल के सामने उत्तर प्रदेश में राह आसान नहीं होगी। साल 2022 के विधानसभा परिणामों के मुकाबले इस बार बीजेपी को अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने का भारी दबाव है। खासतौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन (इंडिया अलायंस) के हाथों पार्टी को जो झटके लगे थे, उसके बाद संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बिठाना इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

‘आपकी बेटी भाग गई.’: इस छोटी-सी चीज के न मिलने पर रोहतक में विवाहिता की हत्या, पानी की टंकी में सड़ता रहा शव

बीजेपी के सामने अपने एनडीए सहयोगियों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को संतुलित करते हुए उन्हें एकजुट रखने की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के 2024 वाले विजयी चुनावी फॉर्मूले और आक्रामक रणनीतियों का प्रभावी तोड़ निकालना भी नए प्रभारियों के लिए कड़ी परीक्षा होगी। विपक्षी दल इस बार सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं, जिसका मुकाबला करने के लिए बीजेपी को अपनी रणनीति में व्यापक बदलाव करने होंगे।

Location :  Lucknow

Published :  18 August 2026, 11:11 AM IST

Related News

Advertisement