“सड़क पर भीड़ नहीं, बूथ पर ताकत दिखाइए”, यूपी दौरे से पहले तावड़े सख्त; मिशन-2027 पर होगी बड़ी पड़ताल
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को लेकर अपना फोकस बदलने के संकेत दिए हैं। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे से पहले कार्यकर्ताओं को स्वागत में होर्डिंग, पोस्टर और सड़क पर भीड़ जुटाने से बचने को कहा गया है।