चुनावी रण में भाजपा का नया सेनापति मॉडल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नये प्रभारियों की नियुक्ति

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम के बाद राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। यूपी में विनोद तावड़े, पंजाब में सतीश पुनिया और गुजरात में तरुण चुघ को कमान मिली है। जानिए अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा की यह नई रणनीति।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 August 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के तुरंत बाद मंगलवार को राज्य संगठन प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया है। इसे पार्टी के नए कार्यकाल में पहला सबसे बड़ा सांगठनिक फेरबदल माना जा रहा है।

भाजपा का दावा है कि इस नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन संतुलन बनाया गया है। जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी ने अपने सबसे अनुभवी सांगठनिक चेहरों पर दांव खेला है ताकि जमीन पर कार्यकर्ताओं को नए सिरे से लामबंद किया जा सके।

यूपी में 10 साल का किला बचाने तावड़े को कमान

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार अपने 10 साल पूरे करने जा रही है और आगामी चुनाव में तीसरी बार जीत की 'हैट्रिक' लगाने की तैयारी में है। इस बड़े राजनीतिक किले को संभाले रखने के लिए राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है।

UP Assembly Election: भाजपा ने विनोद तावड़े को सौंपी यूपी की कमान, चुनावी समर का किया आगाज

उनके साथ संगठन को मजबूती देने के लिए जगदीश पटेल और जगदीश ईश्वरभाई पाई को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तावड़े के पास संगठन चलाने और कठिन परिस्थितियों में चुनावी जीत हासिल करने का लंबा अनुभव रहा है।

गुजरात में किला मजबूत रखने चुघ, पंजाब में पुनिया का बड़ा दांव

लगभग चार दशकों से भाजपा का अभेद्य गढ़ रहे गुजरात में राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में संगठन की पकड़ ढीली न पड़े, इसके लिए चुघ का अनुभव बेहद अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर, पंजाब में वापसी की राह तलाश रही भाजपा ने सतीश पुनिया पर भरोसा जताया है, जिन्होंने हरियाणा में पार्टी की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रभार मिलते ही सतीश पुनिया ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'अंडरकरेंट' चल रहा है और भाजपा दिल्ली जैसा बड़ा बदलाव पंजाब में भी करके दिखाएगी। इसके साथ ही राज्य में भाजपा और अकाली दल के फिर से एक साथ आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

Location :  New Delhi

Published :  18 August 2026, 11:49 AM IST

Related News

Advertisement