BIG BREAKING: आप के सभी 7 बागी सांसद थोड़ी देर में करेंगे नितिन नवीन से मुलाकात, सभी BJP दफ्तर पहुंचे
आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बगावत करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब ये सभी सातों सांसद भारतीय जनता पार्टी के हेड क्वार्टर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि उसके बाद सभी भाजपा में शामिल होते हुए शपथ लेंगे।