BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा बयान, बंगाल एनडीए के लिए…

नितिन नबीन ने BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहला बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं है। उन्होंने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 December 2025, 1:03 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालते ही नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से पहला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, वह पूरे संगठन के विकास और मजबूती के लिए समर्पित रहेगा।

पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर क्या कहा

नितिन नबीन ने अपने पद संभालते ही पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दियाउन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए कोई चुनौती नहीं हैनबीन ने कहा, "एनडीए गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगापार्टी ने बिहार चुनावों में साबित कर दिया कि संगठन मजबूत है और गठबंधन एकजुट है।"

Nitin Nabin: जानिये कौन हैं नितिन नबीन, जिनको भाजपा ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

NDA ने दर्ज की शानदार जीत

एनडीए ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया। अब इस सफलता को ध्यान में रखते हुए बंगाल में गठबंधन की रणनीति बनाई जा रही है। नबीन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति बंगाल में भी सफलता दिलाएगी

मंदिर में किया दर्शन

अपने नए पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन पटना स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आगामी राजनीतिक यात्रा के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थेमंदिर दर्शन के बाद नबीन ने अपने पिता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

Nitin Nabin: भाजपा ने फिर चौंकाया, नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया; जानिये उनके बारे में

सिर्फ सरकार चलाने का काम नहीं कर रही बीजेपी

मीडिया से बातचीत में नबीन ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार चलाने का काम नहीं किया बल्कि देश के हर वर्ग तक विकास और सुधार पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से अपनी पहचान बनाई है। नबीन ने यह भी कहा कि आज भाजपा गरीबों, किसानों और युवाओं की पार्टी बन चुकी है। किसी भी समाज या वर्ग को भाजपा और एनडीए की विकास नीतियों से वंचित नहीं रखा गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 December 2025, 1:03 PM IST