हिंदी
BJP के सीएम चेहरे पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान (Img: AI Generated)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिनों दिन तेज होती जा रही है। चुनाव के लिए राज्य में बिछ रही सियासी बिसात के बीच तमाम दल और नेता तैयारियों में जुट गये हैं। इन सभी के बीच उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्या का बड़ा सामने आया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा समेत राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और नई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं हैं।
दरअसल, मंगलवार को यूपी के डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्या से जब पूछा गया कि यूपी चुनाव में भाजपा की ओर से सीएम फेस कौन होगा। इस सवाल के जवाब में केपी मौर्या ने योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। उन्होंने जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा केवल कमल होगा।
ये भी पढ़ें- दीपों की जगमगाहट और 12 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब: बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान की धूम, हाईवे पर लगा 5 घंटे का जाम
केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद कई तरह की सियासी चर्चाएं तेज होने लगीं है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने योगी आदित्यनाथ का नाम क्यों नहीं लिया। क्या उनका बयान यह संकेत दे रहा है कि यूपी में यदि भाजपा तीसरी बार चुनाव जीतती है तो योगी के अलावा कोई और सीएम बनेगा? इस तरह के तमाम सवाल उठाये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, सगे भाई ने लगाए आरोप
हालांकि, दूसरी तरफ पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा अक्सर हर चुनाव में अपनी पार्टी के सिंबल को ही आगे रखती है और मौर्या का यह बयान भी पार्टी की इसी परंपरा का हिस्सा है। कई बार तो चुनाव जीतने के कई दिनों बाद यह पता नहीं चल पाता है कि भाजपा की ओर से कौन सीएम बनेगा।
Location : Lucknow
Published : 24 November 2026, 6:09 PM IST