बिहार चुनाव में सुभासपा की एंट्री: ओम प्रकाश राजभर ने किया इतनी सीटों पर दावेदारी का ऐलान, जानें किसके साथ लड़ेंगे चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यूपी के कैबिनेट मंत्री और NDA सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 29 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सुभासपा NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी।