UP Assembly Election 2027: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, क्या है BJP का मास्टर प्लान?

UP Election 2027 को लेकर BJP ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कमजोर सीटों की मैपिंग और हर वर्ग तक पहुंच बनाने का मंत्र दिया। PDA को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को नया राजनीतिक नैरेटिव दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 September 2026, 11:05 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।

कमजोर बूथों की होगी खास मैपिंग

विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पिछले विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है, उनकी पहचान कर विशेष मैपिंग की जाए। साथ ही जिन विधानसभा सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, वहां संगठन को पूरी ताकत के साथ काम करने की नसीहत दी गई।

उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारी केवल बड़े नेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता दिखाई देनी चाहिए।

जाति नहीं, हर वर्ग तक पहुंचने का संदेश

बैठक में तावड़े ने कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान किसी भी जाति या सामाजिक वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी की कोशिश हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की होनी चाहिए।

पुराने कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

तावड़े ने पदाधिकारियों से पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने को भी कहा। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान और उचित महत्व देने की बात कही। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक लगातार पहुंचाने पर जोर दिया।

PDA के जवाब में तावड़े का नया तंज

समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे को लेकर भी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं के सामने अलग राजनीतिक नैरेटिव रखा। उन्होंने PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’ बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जनता के बीच ले जाने की बात कही।

स्वागत में खर्च नहीं, संगठन पर जोर

तावड़े ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि उनके स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर और भीड़ जुटाने में समय व पैसा खर्च करने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

पंजाब कांग्रेस में पायलट की एंट्री: भूपेश बघेल की छुट्टी के बाद क्या पंजाब में सब चंगा कर पाएंगे सचिन?

योगी की कप्तानी में 2027 का चुनाव

भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर तावड़े ने संकेत दिया कि 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कप्तानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अब पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को जमीन तक पहुंचाने पर है।

Location :  Lucknow

Published :  7 September 2026, 11:05 AM IST

Related News

Advertisement