पाक का नापाक UP Connection! जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हापुड़ से चढ़ा UP ATS के हत्थे

UP ATS ने देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 August 2026, 9:09 AM IST
google-preferred

Hapur: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है।

आरोपित पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन से जुड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था।

मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर क्रिप्टो के जरिए फंड भेजने का आरोप

ATS के मुताबिक, बिहार निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद जफर पर आरोप है कि वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा इकट्ठा करता था और इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाता था।

जांच एजेंसी का दावा है कि जफर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर की विचारधारा से प्रभावित था। उस पर युवाओं को हिंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है।

हापुड़ की मस्जिद से हिरासत में लिया गया

जानकारी के अनुसार, यूपी ATS ने शुक्रवार को हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित एक मस्जिद से मोहम्मद जफर को हिरासत में लिया था।

इसके बाद ATS टीम ने उससे लंबी पूछताछ की। जांच के दौरान एजेंसी को उसके जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से संपर्क की जानकारी मिलने का दावा किया गया है।

ATS कर रही मामले की आगे जांच

ATS अब आरोपी के नेटवर्क, फंडिंग चैनल और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आतंकी नेटवर्क से जुड़े इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Location :  Hapur

Published :  18 August 2026, 9:09 AM IST

Advertisement