मदरसे में मौलवी की पढ़ाई, फिर पाकिस्तान कनेक्शन! मेरठ की मस्जिद से जफर गिरफ्तार, ATS ने खोले कई राज
यूपी ATS ने मेरठ से जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, वह मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर रकम पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाने की कोशिश करता था। जांच में उसके मोबाइल से पाकिस्तानी जेहादी वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े सबूत मिलने का दावा किया गया है।