Meerut: किसान नेता की पिटाई पर बड़ा एक्शन, नए SSP ने इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को भेजा लाइन हाजिर

Meerut News: किसान नेता दिग्विजय भाटी की कथित पिटाई के मामले में मेरठ के नए SSP BBGTS मूर्ति ने बड़ा कदम उठाया है। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह कर रहे हैं, जबकि तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय हटाए जा चुके हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 August 2026, 8:57 AM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी की कथित पिटाई के मामले में पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन हुआ है। मेरठ के नए SSP IPS BBGTS मूर्ति ने मामले में इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के मामले में जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ भी शामिल हैं। इनके अलावा उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और ड्राइवर पर भी कार्रवाई की गई है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:

  1. निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़
  2. उप निरीक्षक मुलायम सिंह
  3. हेड कांस्टेबल हरि ओम
  4. कांस्टेबल मुकेश कुमार
  5. हेड कांस्टेबल श्याम बाबू
  6. कांस्टेबल सुमित कुमार
  7. महिला कांस्टेबल नीलम लौर
  8. ड्राइवर ललित कुमार

नए SSP ने संभाली कमान, फिर हुआ बड़ा एक्शन

मेरठ के नए SSP IPS BBGTS मूर्ति के कार्यभार संभालने के बाद इस मामले में यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। किसान नेता की पिटाई के आरोपों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। अब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

Nainital: खताड़ी फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

तत्कालीन SSP भी हटाए जा चुके

इस मामले में मेरठ के तत्कालीन SSP IPS अविनाश पांडेय को भी दो दिन पहले पद से हटाया जा चुका है। इसके बाद अब पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को मामले में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Jhansi News: झांसी मंडल में रेलवे का एक्शन, अनियमित यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर DIG कर रहे मामले की जांच

किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के मामले की जांच सहारनपुर DIG IPS अभिषेक सिंह कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल, इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी और आगे किन अधिकारियों या पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Location :  Meerut

Published :  22 August 2026, 8:55 AM IST

Related News

Advertisement