Kanwar Yatra Security: सावन में परिंदे भी न मार सकें पर, देवरिया SP ने सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए खुद संभाली कमान

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बरहज और मदनपुर क्षेत्र का जायजा लिया। एसपी ने नदी घाटों और बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, गोताखोरों तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता के निर्देश दिए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

Deoria: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मंगलवार को थाना बरहज और थाना मदनपुर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नदी घाटों का निरीक्षण 

बरहज के प्रमुख नदी घाटों पर एसपी ने बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, नावों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, पुलिस पिकेट और अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

पुलिस की पहल पर नगर पालिका परिषद बरहज के सहयोग से घाटों पर चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

ये भी पढ़ें - Deoria: छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा दुग्धेश्वरनाथ के दरबार में दिखा अद्भुत नजारा

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना मदनपुर क्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचकर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - Deoria News: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचा 19 साल का तस्कर

कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद 

निरीक्षण के दौरान थाना बरहज एवं थाना मदनपुर के प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Location :  Deoria

Published :  4 August 2026, 1:16 PM IST

Advertisement