हिंदी
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां साइबर ठगी के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की है। यहां VOIP कॉल के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह के ठिकाने को कुर्क कर दिया
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला स्थित संकट मोचन गली में एक मकान को न्यायालय के आदेश पर कुर्क और सीज कर दिया गया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 31 हजार 680 रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार, इस मकान में रह रहा आरोपी VOIP कॉल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी विदेशी या अन्य संदिग्ध कॉल्स को लोकल कॉल में बदलकर लोगों को भ्रमित करता था और इसी ठिकाने से पूरा साईबर फ्रॉड नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
मामले की जांच थानाध्यक्ष महुआडीह अमित कुमार राय द्वारा की गई, जिसमें इस संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। जांच के आधार पर धारा 107(4) BNSS के तहत यह कुर्की की कार्रवाई की गई। जिले में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जो साईबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Lucknow: मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिया बड़ा बयान
यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है। इस कार्रवाई से प्रशासनने एक सख्त संदेश दिया, कि भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की वे अनजान कॉल , संदिग्ध लिंक और फर्जी मैसेज से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीक थाने में इसकी जानकारी दें। ताकि समय के अंदर मामले पर कार्रवाई हो सके।
Location : Deoria
Published : 22 March 2026, 5:30 PM IST
Topics : Cyber Fraud Latest News up crime UP News