हिंदी
दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत खम्हैला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ पूरे रीति-रिवाज और दान-दहेज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर रंजना को प्रताड़ित कर रहे थे।
बीते बुधवार सुबह रंजना का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
Budaun Car Fire: कौन जानता था यह सफर आखिरी होगा, चलती कार में आग और चीखों में बदल गई रात की खामोशी
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को झींझक क्षेत्र में गांधी विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 11 April 2026, 1:32 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police