Budaun Car Fire: कौन जानता था यह सफर आखिरी होगा, चलती कार में आग और चीखों में बदल गई रात की खामोशी

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार प्रिया भारद्वाज की मौके पर जलकर मौत हो गई, जबकि उनके पति अर्पित गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 April 2026, 8:12 AM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गांव रौता के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार महिला की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या-6 निवासी अर्पित भारद्वाज (28) पुत्र प्रमोद भारद्वाज अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (25) को लेकर जिला शाहजहांपुर के एक अस्पताल से ऑपरेशन कराकर रात करीब 2 बजे घर लौट रहे थे। प्रिया की तबीयत ठीक न होने के कारण वह कार की पिछली सीट पर लेटी हुई थीं।

मौके पर हुई दर्दनाक मौत

गांव रौता के पास पहुंचते ही कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कार के दरवाजे लॉक हो गए और दोनों पति-पत्नी अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार मच गई, लेकिन जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते, प्रिया भारद्वाज आग की लपटों में घिर चुकी थीं। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अर्पित भी बुरी तरह झुलस गए।

बदायूं में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल… हाईवे जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

हादसा देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। उन्होंने तुरंत उसहैत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे अर्पित भारद्वाज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्रिया के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ढाई साल की बेटी हुई अनाथ

अर्पित भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। परिवार में माता-पिता, एक भाई व एक बहन हैं। अर्पित-प्रिया की एक ढाई साल की मासूम बेटी है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

HPCL हत्याकांड में बदायूं के एसपी सिटी पर गिरी गाज, अभिषेक कुमार को मिली जिम्मेदारी

क्या बोली पुलिस

उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया, "हादसा बेहद हृदय विदारक है। प्रथम दृष्टया कार में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीक से आग लगने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घायल अर्पित का इलाज चल रहा है।"

Location :  Budaun

Published :  11 April 2026, 8:12 AM IST

Advertisement